Sahibganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची घायल
साहिबगंज, नवम्बर 10 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नयाबाजार में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार नयाबाजार निवासी राजू शेख की पुत्री एरंग परवीन(4) सड़क के पास खड़ी थी। इसी दौरान ब्लॉक की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कुमार सौरव ने इलाज किया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.