Sahibganj News: ट्रेन से महिला यात्री का पर्स लेकर फरार
साहिबगंज, अक्टूबर 13 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात को हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री का पर्स झपट्टा मारकर चोर छिनकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, महिला यात्री अपनी सीट पर बैठी थी। तभी ट्रेन साहिबगंज स्टेशन के आसपास धीमी हुई। इसी दौरान एक युवक चलती ट्रेन में घुसा और महिला का पर्स झपट्टा मारकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। महिला यात्री के शोर मचाने पर अन्य यात्री भी सतर्क हो गए, लेकिन तब तक चोर मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.