Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा
साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देरशाम को प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका बायां पैर कट गया। घायल की पहचान गुणिहारी पंचायत के सिरसी (धंगरसी) गांव निवासी कदना उरांव (40) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि तीनपहाड़ से राजमहल आ रही ट्रेन की चपेट में कदना उरांव आ गया। हादसा प्लेटफार्म संख्या एक पर पोल संख्या 11/10 के पास हुआ। उधर, घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मृत्युंजय यादव अन्य रेलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. कुमार सौरभ ने घायल का प्रारंभिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसबीच राजमहल स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार साहा ने बताया कि घटना कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.