Sahibganj News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
साहिबगंज, अक्टूबर 17 -- Sahibganj News: साहिबगंज। कॉलेज रोड,चैती दुर्गा के सामने रेलवे लाइन में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही आरपीएफ को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंच घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर डॉ. पिंकू चौधरी ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हालांकि इलाज के दौरान ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक कॉलेज रोड टमटम स्टैंड के रहने वाले लल्लू मोदी(50) था। जानकारी के मुताबिक वे किसी काम के सिलसिले से रेलवे लाइन पार कर जा रहा था। इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें घायल के दोनों पैर कट गया है। इधर परिजनो को सूचना मिलना पर अस्पताल पहुंचा है। घायल की बहन ने बताया कि बिना कुछ कहे घर से निकला था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.