Sahibganj News: ट्रांसफार्मर जल जाने से पसरा अंधेरा
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के गौरीपुर स्कूल टोला में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से सैकड़ों लोगों के घरों में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दिनों से गौरीपुर में अंधेरा छाया है। बिजली नहीं रहने से गौरीपुर स्कूल में लगा मोटरपम्प नहीं चलने से छात्र-छात्राओं को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणों ने बीचपुरा पंचायत की मुखिया किरण कुमारी को इसकी सूचना दी है। मुखिया ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत बोर्ड को दे दी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गौरीपुर गांव में बिजली ट्रांसफरमर जला, ग्रामीण अंधेरे में यह भी पढ़ें- Bagpat News: जौहडी में ट्रांसफर फुंकने से सैंकडो घरों की बिजली गुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.