Sahibganj News: ट्रक की टक्कर से घायल महिला के इलाज का पैसा नहीं मिला, केस
साहिबगंज, अक्टूबर 30 -- Sahibganj News: मंडरो। एनएच 80 पर रेलवे फाटक के पास ट्रक की टक्कर से घायल महिला मंजू देवी का भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। इलाज के लिए मुआवजा देने का वादा पूरा नहीं होने पर महिला के पति मोती मंडल ने मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित ट्रक के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोती मंडल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर राजगांव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से परिजनों के साथ समझौता किया था। चालक ने घायल महिला के संपूर्ण इलाज का खर्च देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इलाज के लिए राशि उपलब्ध नहीं कराई गई। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मिर्जाचौकी रेलवे फाटक के पास सड़क पार करने के दौरान मंजू देवी को ट्रक ने ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.