Sahibganj News: ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल
साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबुपृर के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ धमधमिया मुख्य सड़क के बाबुपृर के पहले पुलिया के पास फरक्का से सीमेंट लोड कर बोरियों जारही ट्रक (WB59A6037) वही दिग्घी से अपने पति के साथ ग्लैमर बाइक से गोड्डा जारही बबिता देवी (22) बाइक के संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक की चपेट में आ गयी। जिससे उसके दाहिना पैर गंभीर रूपसे घायल होगया जिसे थाना एएसआई ललन राजवार और उमेश उपाध्याय दल बल के साथ मौके पर पहुच महिला को इलाज हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।वही ट्रक चालक मौसर शेख को मौके से पकड़ थाना लाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.