Sahibganj News: ट्रक की चपेट में आने से एक घायल, रेफर
साहिबगंज, अक्टूबर 3 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। राधा नगर थाना क्षेत्र के फुदकी पूर गांव में शुक्रवार को देर रात एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडल अस्पताल में घायल के बड़े भाई शंकर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार फुदकी पूर निवासी बेंकू मंडल (45) बाजार से अपने घर लौट रहा था इसी दौरान उधवा की और से जा रहे पटशन लोड ट्रक ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राधा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को जप्त कर छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.