Sahibganj News: टोटो पलटने से दो यात्री घायल
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमहल -मंगल हाट मुख्य मार्ग पर बुधवार को अनियंत्रित होकर टोटो पलटने से उसमे बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत मालदा निवासी भजन राय (40) और देबू मंडल अपने परिजनों के साथ कन्हैया स्थान इस्कॉन मंदिर घूमने आया था।वहां से दर्शन करने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए टोटो से राजमहल फेरी घाट आ रहा था। इसी दौरान कसबा के पास गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित टोटो पलट गया। जिसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरव के द्वारा दोनों का इलाज किया गया बाकी अन्य यात्री को आंशिक रूप से चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.