Sahibganj News: टोटो पलटने से चालक व एक यात्री घायल
साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत के चंडीपुर के पास शनिवार को गाय के बच्चे को बचाने के दौरान एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो चालक सकलदीप मंडल (34) और यात्री शिबू मंडल (46), निवासी मसकलैया, गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिबू मंडल टोटो से मंगलहाट आ रहे थे। इसी दौरान अचानक गाय के बच्चे सड़क पर आ गये। उन्हें बचाने के प्रयास में टोटो पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में डाक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद शिबू मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.