साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बिजली कार्यालय के पास मामूली बात पर एक टोटो चालक के साथ जमकर मारपीट की गई । इसे लेकर मदनशाही निवासी घायल टोटो चालक मोसाहिल ने जिरवाबाड़ी थाना में शिकायत की है। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...