साहिबगंज, जुलाई 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के बिजली घाट काली मंदिर के पास रविवार को टोटो की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला बिजली घाट के रहने वाले सनोज पासवान की पत्नी दुलाली देवी(35) है। परिजनों ने बताया कि महिला किसी काम के सिलसिले से जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार टोटो ने जोरदार धक्का मार दिया। इसमें महिला के पीछे तरफ कंधा में गंभीर रूप से चोट लगी है। वहीं महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: टेम्पो पलटा चालक सहित दो घायल, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...