Sahibganj News: टेम्पो पलटा चालक सहित दो घायल, एक रेफर
साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: पतना। ईमली चौक-दुर्गापुर पथ पर दुर्गापुर मिशन ढलान के पास एक टेम्पो पलटने से शनिवार को चालक व एक सवारी समेत चार यात्री घायल हो गया। जानकारी के अनुसार टेम्पो दुर्गापुर से ईमली चौक की ओर जा रही थी। इसी क्रम में दुर्गापुर ढलान के पास अचानक टेम्पो पलट गयी। घटना में ईटापोखर के असीफ अंसारी (27) को गंभीर चोट लगी है। टेम्पो चालक केन्दुआ के सुफियान शेख(40) को मामूली रूप से घायल है। घटना में दो अन्य सवारी को भी मामूली चोट लगने की खबर है। उधर, आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से दोनों को केन्दुआ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर असीफ अंसारी को गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.