साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: बरहेट । वन वीक वन सीएचसी अभियान के तहत सभी सीएससी टीकाकरण सत्र स्थलों पर स्पेशल आर.आई. सेशन का आयोजन किया जा रहा है । वहां जीरो-डोज, ड्रॉप-आउट या टीकाकरण से इंकार करने वाले बच्चे चिन्हित किए गए हैं । इस विशेष पहल का उद्देश्य किसी भी बच्चे को टीकाकरण से वंचित नहीं रहे । शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करना है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चिकित्सा प्रभारी डॉ पंकज कर्मकार के नेतृत्व में पदाधिकारियों के स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है । यह भी पढ़ें- नियमित टीकाकरण में को लेकर समीक्षा बैठक , शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...