Sahibganj News: झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक
साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। झामुमो बोरियो प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के आंगनबाड़ी हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू ने की। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने दूरभाष के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने फॉर्म 9, फॉर्म 10 व फॉर्म 11 के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में रिजवान अंसारी, निताय मंडल, अर्जुन रजक, मो. एजाज अंसारी, शकील अहमद, फरहाद अंसारी सुरेश मरांडी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.