साहिबगंज, नवम्बर 21 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के झरना कॉलोनी स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे गहने, बर्तन, नकद व अन्य सामान की चोरी कर ली है। सूचना पाकर शुक्रवार की देर शाम जिरवाबाड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की । बताया जा रहा है कि मकान मालिक अपने घर को बंद कर छठ पूजा मनाने देवघर गए थे। इस मामले में पूजा देवी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते 13 नवंबर को वे अपने परिजनों के साथ छठ पूजा करने मायके चली गई थी। 20 नवंबर 2026 की शाम जब अपने घर पहुंची तो देखा कि बाहर का ताला ठीक-ठाक है। परंतु अंदर कमरे का ताला टूटा है। अंदर रखे अलमारी से सोने के कान का झुमका एक जोड़ी, सोने का एक अंगूठी, सोने का एक चेन, सोने का एक नथ, दो जोड़ी चांदी का पा...