Sahibganj News: ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: उधवा।राधानगर थाना क्षेत्र के पाकीजा मोड़ स्थित ज्वेलरी दुकान में रविवार की रात सेंधमारी कर करीब एक लाख के जेवरात चोरी मामले में राधानगर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार विष्णु स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान में करीब एक लाख रुपये के सोना व चांदी के गहने चोरी मामले में पुलिस ने तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज पर कथित चोर तक पहुंचने का प्रयास में जुटी है। राधानगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के पियारपुर व अमानत से एक-एक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को चोरी से संबंधित कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.