Sahibganj News: जुआ अड्डा संचालन की सूचना पर पुलिस की छापेमारी
साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर अवैध जुआ अड्डा में छापेमारी अभियान चलाया गया। शहर के हबीबपुर मोहल्ले में बड़ा नाला के पास जुआ अड्डा संचालन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की । हालांकि पुलिस को तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के छापेमारी की भनक मिलते ही जुआ खेलने वाले इधर-उधर भाग निकले। सूत्रों ने बताया कि शहर के नार्थ कॉलोनी घाट रोड, दहला, गुल्लीभट्ठा, चौक बाजार, ताल बनना सहित अन्य जगहों पर भी पेट्रोलिंग के दौरान नगर पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में कुछ स्थानों पर जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी। इसे लेकर छापेमारी की गई । किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.