साहिबगंज, जुलाई 25 -- Sahibganj News: तालझारी । प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को जीपीडीपी को लेकर मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) गांवों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। लोगों की भागीदारी से बनाई गई योजनाओं से पंचायतों का बेहतर और लगातार विकास हो सकता है। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना बनाने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सबकी योजना, सबका विकास अभियान की बतायी गई महत्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...