साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (रांची)की ओर से रांची बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय खेलो झारखंड बालक व बालिका अंडर 17 साल प्रतियोगिता के पहले दिन जिला के एथलीटों ने 01 स्वर्ण,02 रजत व 02 कांस्य पदक जीते। जिले से 29 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता में भाग लेने जिला शिक्षा परियोजना के अधिनस्थ रांची में है। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। साथ प्रशिक्षक योगेश यादव , मैनेजर राकेश कुमार , वीरेंद्र कुमार साह के अलावा कस्तूरबा बोरियो की अन्ना मेरी सोरेन तालझारी की लूसी किस्कू हैं। फोटो 1, प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रांची में शनिवार को मार्च पास्ट में हिस्सा लेते प्रतिभागीगण।पहले दिन का परिणामबालक अंडर 17 वर्षसानू कुमार ( डिसकस थ्रो) स्वर्ण पदकसंत...