साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद की बोर्ड बैठक हुई । बैठक में विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की गई । मौके पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

जर्जर पंचायत भवनों की मरम्मती बैठक में जिला के करीब 40 से अधिक जर्जर पंचायत भवनों की मरम्मती के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई पर सहमति बनी। जिला परिषद के एल 1 संवेदकों द्वारा 15 दिनों के भीतर निविदा का इकरारनामा (एग्रीमेंट) नहीं किए जाने पर उन्हें काली सूची में डाले जाने तथा उनके अग्रधन की राशि जब्त करते हुए अगले योग्य एल 2 संवेदक को इकरारनामा के लिए आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया।

विकास योजनाओं की अनुमोदन 16वें वित्त के तहत करीब पांच करोड़ रुपए की जिला परिषद विकास योजनाओं के अनुमोदन व क्रियान्वयन में तेजी लाने क...