Sahibganj News: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन
साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिला टास्क फोर्स (खनन) की बैठक समहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह व डीएफओ प्रबल गर्ग मौजूद थे। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने तथा वैध खनन गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान डीसी ने जिले में संचालित सभी चेकनाकों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। चेकनाकों पर संधारित पंजियों, सीसीटीवी कैमरों, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, वाहनों की संख्या, खनिजों के प्रकार तथा वाहनों के कागजात एवं चालानों की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.