Sahibganj News: जिला के कई डॉक्टर हुए इधर से उधर
साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी कर कई डॉक्टरों का तबादला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार का तबादला पाकुड़ सदर अस्पताल किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी पीयूष का तबादला गढ़वा किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुदकीपुर(राजमहल) के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय कुमार टुडु का तबादला राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक पद पर किया गया है। डॉ. शिखा कुमारी साह को बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। डॉ. नीलिमा कुमारी को चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.