साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में सोमवार को साहिबगंज जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, दवा व्यवसायियों की समस्याओं तथा सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बरहरवा के दवा व्यवसायी सुमन कुमार को संगठन की ओर से विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुन: सम्मानपूर्वक शामिल किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह एवं सचिव कृष्णा प्रसाद भगत ने कहा कि सुमन कुमार संगठन के वरिष्ठ सदस्य हैं। उनके पुन: संगठन में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से आपस...