Sahibganj News: जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी एवं सीएस की पहल पर बच्ची की की बची जान
साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छोटा तेतरिया के वर्ग 4 की एक बच्ची किरण बास्की गुरुवार को अचानक वर्ग में ही बेहोश हो गई। विद्यालय के सहायक अध्यापक सह झारखंड राज्य अध्यापक संघर्ष समिति के महासचिव विकास कुमार चौधरी ने एंबुलेंस को फोन लगाया। फोन नहीं लगने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी डीएसई व एवं डीईओ को फोन लगाया। लेकिन फोन नहीं लगने पर आनन-फानन में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह को फोन किया गया। थाना प्रभारी ने 10 मिनट के भीतर पुलिस गाड़ी मदनशाही बैंक के पास भेज दी गई। उसके बाद बच्ची को बेहोशी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षिका से अभद्रता और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जांच की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.