Sahibganj News: जिप सदस्य ने 16 लाख की दो योजनाओं का किया शिलान्यास
साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। राजमहल प्रखंड के गुणिहारी पंचायत में रविवार की देर शाम जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह ने पंचायत में करीब 16 लाख की लागत की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। पहली योजना के तहत गुणिहारी पंचायत के चारुन साहा के घर से प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दूसरी योजना झमझमिया काली मंदिर प्रांगण में जलमीनार निर्माण से संबंधित है। यह मंदिर गुणिहारी पंचायत का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। जिला परिषद सदस्य रणधीर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। मौके पर पंचायत के मुखिया सुखवा उरांव, वार्ड सदस्य मरांग मुर्मू, ग्रामीण किशोर चौधरी, भागीरथ मंडल, मनोज कुमार साहा, घनश्याम साहा, चारुण साहा, तपन साहा आदि मौजूद है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सड़क एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.