साहिबगंज, अक्टूबर 1 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। पुत्र की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए मनाया जाने वाला जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) पर्व शुक्रवार से शुरू होगा। पर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रती महिलाएं नहाय-खाय की परंपरा निभाएंगी। इसके बाद शनिवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। मान्यता है कि माताएं अपने पुत्रों की लंबी आयु और मंगलमय जीवन के लिए कठिन व्रत करती हैं। पर्व को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह है। घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोरियो बाजारों में भी पूजन सामग्री, फल, सब्जियों व अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। झिंगली, सतपुतिया, खीरा एवं फल आदि की खरीददारी जारी है। यह भी पढ़ें- जीवितपुत्रिका व्रत कल सप्तमी से हो जाएगा शुरू, जानें पहले जिन से व्रत के पारण तक क्या...