Sahibganj News: जिउतिया का नहाय-खाय संपन्न, निर्जला उपवास कल
साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाए जाने वाले जिउतिया पर्व का नहाय-खाय अनुष्ठान शुक्रवार को श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। नहाय-खाय के अवसर पर व्रती महिलाओं ने स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सात्विक भोजन ग्रहण किया। प्रखंड क्षेत्र की महिलाएं गंगा स्नान के लिए राजमहल में डूबकी लगाई। इसके साथ ही शनिवार को निर्जला उपवास रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिउतिया पर्व को लेकर बोरियो बाजार में काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री, फल एवं अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- जितिया व्रत विधि: पूजा में बनती है जीमूतवाहन की कुशा और चिल्हो और सियारिन की मूर्ति, पढ़ें कैसे होता है व्रत शनिवार को महिलाएं पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.