Sahibganj News: जानवर को बचाने में बाइक सवार घायल
साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा-राजमहल फोर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक जानवर को बचाने के दौरान बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जामनगर निवासी नईमुद्दीन सेख (40) बाइक से राजमहल की तरफ आ रहा था। इस दौरान रास्ते में अचानक एक बकरी बाइक के सामने आ जाने से उसे बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.