साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का अबतक स्थाई रूप से समाधान नहीं हो सका है। लगातार एक-दो घंटे की बारिश से शहर के कई इलाका जलमग्न हो जाता है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित निचले इलाके में रहने वाले लोग होते हैं। 1995, 2005 व 2021 में पहाड़ से उतरे पानी की तेज धार से शहर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो चुका है। काफी नुकसान हुआ था। लोगों को डर सता रहा है कि भविष्य में कहीं पुन: ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो जाए। दरअसल, बीते सोमवार को यहां हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। बारिश के बाद कॉलेज रोड स्थित टमटम स्टैंड रेल पुल होकर पानी ओवर फ्लो होने लगा । इसके चलते कुछ देरतक उस ओर से आवागमन बाधित हो गया। वहीं झरना कॉलोनी से लेकर नेताजी सुभाष कॉलोनी, पोखरि...