साहिबगंज, जुलाई 21 -- Sahibganj News: बरहेट । प्रखंड के खैरवा के पास स्थित मेगा जलापूर्ति योजना से बीते एक सप्ताह से अधिक समय से जलापूर्ति बाधित है । जलापूर्ति बाधित रहने से बरहेट बाजार के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को बरहेट बाजार की एक दर्जन महिलाएं खैरवा स्थित मेगा जलापूर्ति प्लांट में पहुंच शीघ्र जलापूर्ति शुरू करने की मांग की। मौके पर रूपा कुमारी,आर्यारानी, कंचन भगत, रेखा देवी, पूर्णिमा देवी, महेश्वरी देवी, सुमती देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में एक सप्ताह से अधिक दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी हो रही है । महिलाओं ने नियमित व सुचारु रूप से जलापूर्ति बहाल करने की मांग विभाग से की है। इधर,मेगा जलापूर्ति कार्यालय में कार्यरत ऑपरेटर अमर कुमार ने बताया कि बीते 11 जु...