साहिबगंज, सितम्बर 29 -- Sahibganj News: मंडरो।मिर्जाचौकी-रक्सी स्थान मार्ग पर मंगलवार शाम जर्जर सड़क के कारण स्टोन चिप्स लदा दस चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हाइवा चालक एवं सह चालक बाल-बाल बच गए। हाइवा के सड़क पर पलटने के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि मिर्जाचौकी-रक्सी स्थान मार्ग लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Siwan News गोपालपुर में सड़क की स्थिति खराब के अनुसार, जर्जर सड़क के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थ...