साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: बरहरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के शुक्रवासनी और कोटालपोखर बाजार में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्सी के सहारे खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ गुजरने वाले मार्ग पर जय जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन व ढोल-मंजीरों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना था। शुक्रवासनी गांव स्थित शुक्रवासनी मंदिर में रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। रथ यात्रा का समापन मनसा मंदिर में हुआ। वहां भगवान एक सप्ताह तक अपनी मौसी के घर विराजमान रहेंगे। इसके बाद निर्धारित तिथि को पुन: अपने मूल ...