Sahibganj News: जमीन विवाद में एक को चाकू मार किया घायल, रेफर
साहिबगंज, अक्टूबर 28 -- Sahibganj News: थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंगसिंग टोला गांव में बुधवार को सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में चाकू बाजी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फहीम शेख और उनके चचेरे भाई के बीच घरेलू जमीन में निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहा सुनी होते-होते बात मारपीट तक पहुंच गया। जिसमें चचेरे भाई ने फहीम शेख पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के द्वारा घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर छानबीन में जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.