Sahibganj News: जबरन घर ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में केस
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने गांव के ही एक व्यक्ति पर कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि बीते तीन अगस्त को वह गांव की एक दुकान पर गई थी। इसी दौरान नवाब शेख ने कथित तौर पर उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा देकर जबरन अपने घर के अंदर ले जाकर विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उक्त व्यक्ति ने उससे शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में शादी नहीं की। इसबीच थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.