साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर जिला स्तरीय जनगणना पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यों को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करना है। प्रशिक्षण के दौरान सीएमएमएस पोर्टल के उपयोग, मैपिंग प्रक्रिया, जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों तथा विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जनगणना के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को सावधानीपूर्वक पूर्ण करने पर जोर दिया गया। राज्य के जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से प्रशिक्षक के रूप में ...