साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। पांच दिवसीय दीपमालिका पर्व के दूसरे दिन शनिवार को नरक चतुर्दशी मनाया गया। इसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन रात को यम दीप जलाने की परम्परा है। कहा जाता है की नरक चतुर्दशी के मौके पर यम देवता के नाम से दक्षिण मुख कर एक दीपक जलाने से यम यानि मृत्यु का भय नहीं रहता है और यम देवता प्रसन्न होते हैं। छोटी दीपावली पर भी शहर में जमकर पटाखे फोड़े गये। बच्चों ने फुलझड़ी जला कर छोटी दीपावली का आनंद उठाया। बिजली की रोशनी से नहाया पूरा शहरसाहिबगंज। दीपावली पर पूरा शहर रंग-बिरंगे बिजली की रोशनी से नहा लिया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: छोटी दीपावाली पर्व धूमधाम से मनाया, जमकर की आतिशबाजी लोगों के घरों के अलावा विभिन्न पूजा समितियों की ओर से बिजली की रोशनी से आकर्षक सजावट की गई है। समाहरणालय,रेलवे स्टे...