Sahibganj News: छात्रावास के विद्यार्थियों का तैयार होगा डाटाबेस
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के सभी छात्रावासों के विद्यार्थियों का डेटाबेस तैयार होगा। कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज के सभी छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों का समुचित डेटाबेस तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश छात्रावास अधीक्षकों को दिया है, ताकि कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कॉलेज परिसर में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं हरियाली बनाए रखने के लिए भी सभी शिक्षकों एवं विभागाध्यक्षों से सामूहिक रूप से पहल करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व गंगा संरक्षण के प्रति किया गया जागरुक यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ एवं हरित परिसर का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.