साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के कासिम बाजार हाई स्कूल के पास सोमवार को कुछ स्कूली छात्राओं का कथित रूप से वीडियो बनाने, पीछा करने व अश्लील हरकत करने के मामला में कुछ स्कूली छात्राओं ने एक किशोर की शिकायत की है। छात्राओं के मुताबिक जब किशोर को वीडियो नहीं बनाने की बात कही तो उनलोगों से उलझ गया । बात बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए । इन छात्राओं का आरोप था कि यह लड़का कथित रूप से कुछ दिनों से लगातार पीछा करता है,वीडियो बनाता है और अश्लील गाना गाते हुए कमेंट करता है। मना करने के बावजूद नहीं मानता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल इसबीच कुछ छात्राओं के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गये और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी ओम प्रकाश...