Sahibganj News: छह सदस्यीय टीम ने की प्राइवेट स्कूल की जांच
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। डीसी के निर्देश पर मंगलवार को यहां नीलम चिल्ड्रेन एकेडमी का 6 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे,मूलभूत सुविधाएं सहित सरकारी मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया । इस दौरान टीम ने साफ-सफाई, स्वच्छता, शिक्षकों की उपलब्धता,विद्यालय परिसर की सुरक्षा समेत कुल 13 बिंदुओं की जांच की । छह सदस्यीय टीम में राजमहल बीपीओ कुणाल किशोर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजमहल कैलाश वर्मा, राजमहल महिला थाना के एसआई पूजा कुमारी, तीनपहाड़ थाना एसआई महेंद्र कुमार, महिला पर्यवेक्षिका निशया कुमारी व एएनएम प्रिय बैंग मौजूद थे। मौके पर बीपीओ कुणाल किशोर ने बताया कि डीसी के निर्देश पर निजी विद्यालयों की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.