साहिबगंज, सितम्बर 4 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लालमाटी स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में चोरों ने छत का एसबेस्टस तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना को लेकर सीएसपी संचालक मोफ्कीर आलम ने बरहरवा थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संचालक के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह सीएसपी पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि चोरों ने छत पर लगे एलबेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था। चोर सीएसपी में रखे दो मॉनीटर, करीब पांच हजार रुपये नकद तथा 10 रुपये के सिक्कों के रूप में रखी करीब 37 हजार रुपये की राशि चोरी कर ले गए। संचालक के मुताबिक चोर करीब 42 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हुए हैं। इसबीच थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जांच की जा रही है।

हिंदी...