Sahibganj News: छत का अल्बेस्टर तोड़ ग्राहक सेवा केंद्र से हजारों की चोरी
साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंडई स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र का अल्बेस्टर तोड़कर अज्ञात चोरों ने बीती रात हजारों रुपए की चोरी कर ली है। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मंडई के नीलू घोष ने बताया कि बीते सोमवार की रात 8:00 बजे रोजाना की तरह ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर अपने घर चला गया था। मंगलवार की सुबह 8:00 बजे जैसे केन्द्र खोल कर अंदर प्रवेश किया तो देखा की अंदर सारा सामान बिखरा है और कैश काउंटर खुला हुआ है। ऊपर छत का अल्बेस्टर टूटा पाया। कैश काउंटर में रखा करीब 9 हजार नगदी नोट के अलावा खुदरा 5,10, 50 आदि के नोट व सिक्के कुल करीब 350 रुपए गायब हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना के एएसआई सनातन हेम्ब्रम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। नीलू घोष ने चोरी मामले को लेकर थाना में आवेदन देकर न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.