Sahibganj News: चोरी के आरोप में रेल यात्रियों ने दो महिलाओं को आरपीएफ को सौंपा,पूछताछ
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। जयनगर- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने दो महिलाओं को चोरी के आरोप में पकड़ कर आरपीएएफ पोस्ट तीनपहाड़ को सौंपा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन(12032) कल्याणचक स्टेशन से खुलकर जब तीनपहाड़ स्टेशन पहुची तो यात्रियों ने दो महिलाओं को एक यात्री के बैग से मोबाइल चोरी के आरोप लगाते हुए पकड़ कर तीनपहाड़ आरपीएफ पोस्ट को सौंप दिया। इधर, सूचना पर तीनपहाड़ पहंुचे आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ की जारही है। हालांकि समाचार भेजे जाने तक इस मामले में किसी भी यात्री ने थाने में लिखित कोई शिकायत नहीं की थी। यह भी पढ़ें- Patna News: स्टेशन पर तीन यात्रियों बैग लेकर चंपत हो गए चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.