साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झिकटिया चौक के पास 7-8 अगस्त की रात दुकान में चोरी करने पहुंचे नाबालिगों ने 78 साल के वृद्ध दुकानदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल दुकानदार ने बरहड़वा थाना में शिकायत की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुकानदार लखु प्रसाद गुप्ता बीते सात अगस्त की रात करीब नौ बजे रोज की तरह दुकान बंद कर घर में सो गए थे। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच उन्हें अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि अलमारी के पास करीब 13-14 वर्ष की एक नाबालिग लड़की और करीब 14-15 वर्ष का एक नाबालिग लड़का खड़ा है। दोनों को देखकर उन्होंने शोर मचाया। उसके बाद बाद दोनों वहां से भागने लगे। दुकानदार के अनुसार उन्होंने नाबालिग लड़की को चोरी करते हुए पकड़ लिया और अपने बेटे व पड़ोसियों को आवाज दे...