साहिबगंज, नवम्बर 4 -- Sahibganj News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन आयोग के आदेश से प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बुधवार को एसआइआर के तहत चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में यूएमएस गौरीपुर मतदान केंद्र पर बीएलओ पर्यवेक्षक संजय मरांडी की अध्यक्षता में चुनावी पाठशाला आयोजित हुई। इसमें बूथ संख्या 148, 149 एवं 150 के बीएलओ और मतदाताओं ने भाग लिया। पाठशाला के दौरान ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा में एसआइआर के तहत वैसे मतदाताओं की सूची जारी की गई, जिन्होंने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। बीएलओ पर्यवेक्षक संजय मरांडी ने बताया कि बूथ संख्या 148 में 27, बूथ संख्या 149 में 16 तथा बूथ संख्या 150 में 11 मतदाताओं ने अब तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: एसआईआर को लेकर आज मतदान केंद्रों पर बीएलए-2 की ब...