Sahibganj News: चार दिनों से लापता है युवक, भाई ने बरहेट थाने में दी सूचना
साहिबगंज, नवम्बर 3 -- Sahibganj News: बरहेट। थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी सुखदेव कुमार रमानी (18) विगत 26 अक्टूबर से लापता हैं। वह स्वर्गीय हरेराम रमानी के पुत्र हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके भाई प्रकाश कुमार रमानी ने बरहेट थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से भाई ने पुलिस को युवक के लापता होने की जानकारी देते हुए उसकी खोजबीन करने का अनुरोध किया है। घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं और युवक की तलाश कर रहे हैं।परिजनों ने युवक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.