Sahibganj News: चला सघन वाहन जांच अभियान
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। एएसआई जैकब बेसरा एवं पुलिस जवानों ने चेकनाका के समीप दोपहिया, चारपहिया एवं यात्री वाहनों को रोककर जांच की। बाइक चालकों के डिक्की की तलाशी ली गई। पुलिस ने वाहनों के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.