Sahibganj News: चक्रवाती तूफान को लेकर झारखंड में एनडीआरएफ की तैनाती का निर्देश
साहिबगंज, अक्टूबर 28 -- Sahibganj News: संभावित चक्रवाती तूफान 'अरनब' से उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने के लिए झारखंड सरकार ने एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती का निर्देश दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक संभावित आपदा को देखते हुए संबंधित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी करने को कहा है। विभाग के संयुक्त सचिव राकेश कुमार की ओर से जारी पत्र में राज्य के चार क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीम तैनात करने की आवश्यकता जताई गई है। इसके तहत उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले शामिल हैं।इसके अलावा मध्य झारखंड, दक्षिणी झारखंड और उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों में भी संभावित आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- समंदर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.