Sahibganj News: घर में घुसा चोर, महिला को मार कर किया घायल
साहिबगंज, अगस्त 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के एकरा कॉलोनी (मजहर टोला) स्थित एक मकान सह किराना दुकान में चोरी करने की नीयत से घुसे एक चोर ने महिला को मार कर घायल कर मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल महिला निशा परवीन का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
घायल महिला का बयान घायल महिला निशा परवीन ने जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। घायल महिला के मुताबिक बीते गुरुवार की रात वह अपना घर बंद कर किराना दुकान के बगल में ही सो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गया। दुकान के गल्ले से पैसे निकालने लगा। पहले उसे लगा कि पति किसी काम के लिए पैसे निकाल रहे हैं। महिला के मुताबिक उनसे पूछा ,लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने दोबारा जब उनसे बोली तो शक हुआ। तभी महिला ने चोर को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.