साहिबगंज, सितम्बर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के लोहंडा के राजेंद्र प्रसाद ने अपने में घर में घुस कर मारपीट करने व घर का समान ले जाने के मामले मे जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन दिया है। बताया है कि आसपास के रहने वाले कुछ लोग जबरन ताला तोड़ कर उनके घर में घुस गए। उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्हें धमकी भी दी है। उन्होंने हथियार के दम पर घर से सामान बैटरी इनवर्टर, पंखा ले जाने व आठ हजार नकद रुपए पैकेट से निकालने व सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ने का आरोप लगाया है। इधर, थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...